फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में आरोपियों पर बरसाए फूल, ढडरियांवाले पर किया था हमला

Sun, 22 May 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
संत रणजीत सिंह ढंडरियावाले के हमलावरों पर फूलों की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संत रंजीत सिंह ढडरियांवाले पर हमला करने वाले आरोपियों पर कोर्ट में फूल बरसाए गए। लुधियाना में शनिवार को उनकी पेशी थी, जहां से उन्हें 24 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अदालत में पहले से मौजूद दमदमी टकसाल के समर्थकों ने आरोपियों पर फूल बरसाते हुए टकसाल के पक्ष में नारे लगाए।
विज्ञापन


इस दौरान टकसाल के नेता और संत समाज के साथ जुड़े चरणजीत सिंह ने 25 से ज्यादा समर्थकों के साथ अदालत में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जो कोई भी दस गुरुओं, पांच बाणियों और सिख मर्यादा के खिलाफ बोलेगा, उसका बुरा हाल होगा।

लुधियाना पुलिस ने शुक्रवार को भोगपुर रोड वाली साइड से गांव किशनगढ़ के पास चारों आरोपियों को काबू किया था। इनमें अमृतसर से मेहता चौक वासी सुखविंदर सिंह सोनू, लुधियाना के गांव हिस्सोवाल निवासी मनवीर सिंह उर्फ महंत, हरिद्वार निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और फरीदकोट के गांव मोरावाली निवासी सतनाम सिंह शामिल है।
विज्ञापन


शनिवार को पेशी के दौरान सोनू ने आरोप लगाए कि पुलिस उन्हें गलत तरीके से इस मामले में जोड़ रही है। उसका आरोप था कि सारी प्लानिंग संत ढडरियांवाले ने खुद ही की थी। सोनू ने दावा किया कि इस हमले में गोली लगने से मारे गए बाबा भूपिंदर सिंह ढक्की साहिब वाले को दाईं तरफ से गोली लगी थी, जबकि वह बाईं तरफ लगाई छबील पर खड़े थे।

 
विज्ञापन

...तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

संत रणजीत सिंह ढंडरियावाले के हमलावरों पर फूलों की बारिश - फोटो : अमर उजाला
अदालत में प्रदर्शन के दौरान चरणजीत सिंह ने कहा कि संत ढडरियांवाले लगातार टकसाल के खिलाफ बुरी भाषा का इस्तेमाल करते थे। हो सकता है इसी वजह से किसी जज्बाती टकसाली समर्थक ने यह हमला किया हो। उन्होंने कहा कि अगर टकसाल के खिलाफ ढडरियांवाले ने बुरा बोलना बंद न किया तो उन्हें इससे भी ज्यादा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

जब चरणजीत सिंह से पूछा गया कि हमले में छबील का इस्तेमाल किया गया है जो लोगों की आस्था के साथ जुड़ी हुई है। तब उन्होंने कहा कि जंग में सब कुछ जायज होता है। सिख की तरफ से सिख पर हमला करने के बारे में उन्होंने कहा कि टकसाल के खिलाफ बोलने वाले उनके भाई नहीं हो सकते।

किसी भी आरोपी को नाजायज तरीके से हिरासत में नहीं रखा गया है। न ही इस मामले में कोई सियासी दबाव है। अभी तक दमदमी टकसाल प्रधान हरनाम सिंह धुम्मा की सीधे तौर पर कोई शमूलियत सामने नहीं आई है। आरोपियों से हथियार बरामद करने के लिए उनका पुलिस रिमांड ले लिया गया है।
- बलकार सिंह, एडीसीपी क्राइम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें