फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सवः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर हरमंदिर साहिब में शुरू हुई फूलों की सजावट

Mon, 14 Oct 2019 09:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब में फूलों की सजावट देश-विदेश से माथा टेकने के लिए आने वाले आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता की अनुभूति देगी। मुंबई से आए 100 से अधिक कारीगरों ने सजावट का काम शुरू कर दिया है। श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन के भीतर और बाहर के साथ-साथ परिसर स्थानों में फूल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने बताया कि बीते कई साल से श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब में फूलों की सजावट कर रहे मुंबई के भाई इकबाल सिंह ने इन फूलों को देश के कई राज्यों के साथ-साथ दुबई से भी मंगवाया है। 

सजावट में आर्किड, लिलियम, कार्नेसन, टाइगर ऑर्किड, सिंगापुरी ड्राफ्ट, सुगंध भरपूर सोन चंपा, गुलाब, स्टार, मैरीगोल्ड, जरबरा आदि फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। इन फूलों को लगाने के लिए मुंबई और कोलकाता से 200 कारीगर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


मुंबई की संगत भी काम को पूरा करवाने के लिए पहुंची हुई है। फूल लगाने का काम सोमवार दोपहर तक खत्म हो जाएगा। डॉ. रूप सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें