फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमाडा की नीलामी बनी फ्लॉप शो, 23 में से 3 साइटें ही बिकीं

Fri, 05 Feb 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में प्लॉटों के रिजर्व प्राइज में 20 कटौती के बावजूद भी गमाडा की वर्ष की पहली नीलामी फ्लाप साबित हुई। नीलामी में गमाडा 23 में से केवल तीन साइट ही बेच पाया। इसमें एयरोसिटी की एक नर्सिंगहोम साइट और सेक्टर-68 की दो रेजिडेंशियल साइट शामिल हैं।
विज्ञापन


नीलामी से गमाडा ने 09 करोड़ 36 लाख 30 हजार रुपये कमाए। वहीं, गमाडा के अधिकारियों का कहना है कि जिस हिसाब से रियल एस्टेट मार्केट चल रही है। उस हिसाब से नीलामी ठीक रही है। एयरोसिटी की साइट बिकना प्रॉपर्टी बाजार के लिए शुभ संकेत हैं।

सेक्टर-69 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को गमाडा के एससीए सुखजीत पाल सिंह की अगुवाई में प्रॉपर्टी की नीलामी हुई। इस दौरान एयरोसिटी की 4307.6 वर्ग गज की नर्सिंग होम की साइट 8 करोड़ 16 लाख में बिकी। इसे मोहाली मेडिकल ग्रुप ने खरीदा है।
विज्ञापन


साइट की रिजर्व प्राइज 80800000 रखी गई थी। इसके अलावा किसी भी अन्य इंस्टीट्यूशन साइट व कामर्शियल साइट पर किसी ने दांव नहीं लगाया। वही, सेक्टर-68 के दो रेजिडेंशियल प्लॉट बेचने में गमाडा कामयाब रहा है। इसमें प्लॉट नंबर 1048 सौ वर्ग गज का 62 लाख दस हजार में बिका।

इसमें वरुण जीत सिंह नाम के व्यक्ति ने खरीदा। जबकि इसी सेक्टर का सौ वर्ग गज का प्लॉट नंबर 1035 को अंकुर मक्कड़ ने खरीदा। उन्होंने प्लॉट के लिए 58 लाख 20 हजार रुपये की कीमत चुकाई।

हर महीने होने वाली नीलामी बंद हो
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के सीनियर मेंबर शलिंदर आनंद का कहना है कि एक तो रियल एस्टेट मार्केट में मंदी चल रही है। ऐेसे में गमाडा को चाहिए कि साल में पहले की तरह दो से तीन बार प्रॉपर्टी की नीलामी करे। जिससे कि प्रॉपर्टी बाजार में तेजी लाई जा सके।

इसके अलावा रिजर्व प्राइज तय करते समय मार्केट का ख्याल रखा जाए। उन्होंने बताया कि आज कल हालत ऐसे हो गए है कि गमाडा को लगाने वाले भी नहीं मिल रहे हैं। हाल यह है कि सिंगल बिडर को भी प्रॉपर्टी दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें