हालात का जायजा लेने के लिए एडीसी मोहाली आशिका जैन और एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा भी मौके पर जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर एडीसी ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को सुखना चो की सफाई कराने को कहा। इस मौके पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बलटाना स्कूल में बनाए गए आरजी रैन बसेरा का भी दौरा किया, जहां प्रशासन की तरफ से बाढ़ की स्थिति में क्षेत्र में रहने वाले झुग्गी झोपड़ी वाले मजदूरों को ठहराने का इंतजाम किया गया है और हालात पर नजर बनाकर रखने दे निर्देश दिए गए हैं।
डॉग फार्म से दो पालतु कुत्ते भी गायब
पुलिस चौकी के पीछे डॉग फार्म है, यहां जब पानी भरना शुरू हुआ तो फार्म में मौजूद गार्ड इसकी सूचना अपने मालिक को दी, सुबह डॉग मालिक हैपी मौके पर पहुंचा और आठ पालतू कुत्तों को वहां से बाहर निकाला गया, लेकिन दो कुत्ते अभी भी गायब हैं, उनका पता नहीं चल पाया है। डॉग मालिक हैपी ने बताया कि दोनों कुत्तों को तलाश कर रहे हैं, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण डॉग फार्म तक नहीं पहुंच पाए हैं। बरसाती पानी निकलने के बाद ही तलाश करेंगे।
कोरोना संक्रमण भूल लग गई भीड़
बलटाना पुलिस चौकी और आसपास पार्क एरिया में व मेन सड़क में पानी भर गया तो यहां लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। धीरे-धीरे लोग यहां एकत्रित होने लगे। आश्चर्य की बात तो ये थी कि लोग कोरोना संक्रमण को भूल गए थे, यहां एकत्रित लोगों की भीड़ में 90 फीसदी लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था। पुलिसकर्मी भी जलभराव के चलते मास्क पहनना भूल गए थे।
पटियाला की राव में उफान से खुड्डा लाहौरा में पानी भर गया। आलम यह है कि लगभग 60 घरों में कमर तक पानी का भर गया। लोगों के पलंग, फ्रिज व अन्य सामान खराब हो गया। गाड़ियों को भी टो करके सही कराने ले जाना पड़ा। खुड्डा लाहौरा निवासी विशाल सिंह ने बताया कि रात भर हुई बारिश से पटियाला की राव उफान पर थी। पानी इतना ज्यादा था कि क्षेत्र में पानी भर गया। मंदिरों में लोगों ने कमर तक पानी में घुसकर पूजा की।
स्थानीय निवासी लेखराज ने बताया कि लगभग 50 से 55 गाड़ियों को यहां से गाड़ियों के माध्यम से टो करके निकाला गया। घरों में पानी भरने से पूरा सामान खराब हो गया है। लोगों का काफी नुकसान हुआ है। अपना सामान उठाकर लोग छत पर ले गए। वहीं कुछ सामान पर पॉलीथिन लगाकर बचाया है। पानी और बरसा तो हालात खराब हो जाएंगे।