फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी के सचिन और बिन्नी टाइम के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों में

Fri, 22 Apr 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
फिल्पकार्ट के संस्थापक ट्राइसिटी के बिनी बंसल और सचिन बंसल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में भारत का परचम लहराया है। प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम की इस सूची में फिल्पकार्ट के संस्थापक ट्राइसिटी के बिनी बंसल और सचिन बंसल, आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा समेत अन्य कई दिग्गज शामिल हुए हैं। हालांकि इस साल की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी हुई टाइम की इस सूची में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिनी बंसल और सचिन बंसल का नाम भी शामिल हुआ है। इन भारतीय दिग्गजों के अलावा इस सूची में प्रतिष्ठित अमेरिकी कंपोजर लिन मैनुअल-मिरांडा, आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड और ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डी कैप्रियो का नाम भी इस सूची में है। टाइम ने सूची जारी करते हुए आरबीआई गवर्न रघुराम राजन को पूर्वद्रष्टा बैंकर करार दिया है।

टाइम ने प्रशंसा करते हुए कहा है कि राजन उन अर्थशास्त्रियों में से एक हैं, जिन्होंने भारत को वैश्विक मंदी और विवादों से उभारा है। टाइम ने राजन के आईएमएफ चीफ रहने के दौरान किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया है। पत्रिका ने कहा कि उस समय राजन ने पहले ही वैश्विक मंदी के आने का अंदेशा लगा लिया था। पत्रिका में मिर्जा के बारे में लिखते हुए क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा है वह जब टेनिस कोर्ट पर रहती हैं, तो एक प्रेरणास्रोत होती हैं। सचिन ने सानिया की इच्छाशक्ति और समर्पण की प्रशंसा की। टाइम की इस साल की सूची में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं है। बता दें कि पिछले साल पीएम मोदी का नाम इस सूची में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें