चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अगले तीन दिनों तक हवाई यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। 16 से 18 अक्तूबर तक एयरपोर्ट के रनवे रिपेयरिंग का काम किया जाएगा, जिसके चलते उड़ानें बंद रहेंगी।
इसके बाद डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा उपलब्ध जाना पड़ेगा, क्योंकि 19 अक्तूबर से मोहाली में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट्स से शुरुआत की जा रही है। रनवे की रिपेयरिंग के दौरान ही घरेलू एयरपोर्ट की शिफ्टिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर की जाएगी।
रनवे रिपेयरिंग के चलते 16 से 18 अक्तूबर तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ानें बंद रहेंगी। 19 अक्तूबर से मोहाली मेें बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट्स का लाभ लोगों को मिलेगा।
सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़।