ट्राइसिटी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इंडिगो ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से कोच्चि के लिए सीधी फ्लाइट चलाने का फैसला लिया है।
इंडिगो के प्रेसिडेंट आदित्य घोष ने बताया कि यह फ्लाइट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 18 फरवरी को उड़ान भरेगी। यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोच्चि के लिए पहली फ्लाइट होगी।
यह फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरेगी और वाया दिल्ली होते हुए करीब 4:40 बजे कोच्चि पहुंचेगी। वहीं कोच्चि से यह फ्लाइट अगले दिन सुबह 6 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी व वाया दिल्ली होते हुए दोपहर 11 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी।