फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की उड़ान पर स्मॉग का साया, छंटने तक रहेगी बंद, शेड्यूल में भी होगा बदलाव

Thu, 31 Oct 2019 11:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली हवाई उड़ानों के बीच में अब स्मॉग आ गया है। एक तरफ जहां देशभर में फ्लाइट लगभग निर्धारित समय पर उड़ानें भर रही हैं। वहीं, हिसार एयरपोर्ट से दिवाली से पहले ही उड़ानें बंद कर दी गईं। इसके पीछे का कारण स्मॉग बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को चंडीगढ़ के लिए विमान की उड़ानों को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक भी आयोजित की गई। सूत्रों के अनुसार अब स्मॉग छंटने तक चंडीगढ़ के लिए विमान कोई उड़ान नहीं भरेगा। ऐसे में एक सप्ताह तक फ्लाइट पर स्मॉग के बादल छा गए हैं। 

एक समय उड़ सकती है फ्लाइट  
जानकारी के अनुसार गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी, स्पाइस जेट और सिविल एविएशन के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में फ्लाइट के समय में परिवर्तन करके उड़ान भरे जाने पर भी विचार हुआ है।
विज्ञापन


संभावना है कि प्रतिदिन शाम के समय हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान उड़ान भरे और अगले दिन सुबह चंडीगढ़ से हिसार से वापस रवाना हो। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। 

तीन सितंबर को सीएम ने किया था एविएशन हब का उद्घाटन 
तीन सितंबर को सीएम ने एविएशन हब का उद्घाटन करने के साथ पहली उड़ान का भी शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा था कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन दो-दो उड़ाने शुरू की गई हैं, जो नियमित तौर पर हिसार से चंडीगढ़ के लिए सुबह आठ बजे व शाम चार बजे रवाना होगी।

वहीं, चंडीगढ़ से हिसार के लिए भी ये उड़ानें नियमित तौर पर सुबह साढ़े नौ बजे और शाम को साढ़े पांच भरेंगी। लेकिन शुरुआती दिनों के बाद फ्लाइट का शेड्यूल एक ही समय का कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें