फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-दिल्ली के लिए नई उड़ान, 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक दुबई की फ्लाइट रहेगी रद्द

Thu, 12 Dec 2019 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ट्राइसिटी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 16 जनवरी से सुबह 6.15 बजे भी फ्लाइट उड़ान भरेगी। गो एयर की (एयर बस 320) पहली फ्लाइट है, जो सुबह 6.15 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 180 सीटर फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रात 8.50 पर उड़ेगी और रात 10 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। पूरी रात यह जहाज चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में खड़ा रहेगा और सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

विज्ञापन


बता दें कि अभी एयर इंडिया की दिल्ली से चंडीगढ़ सुबह 6.35 पर आकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सुबह 7.05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। यानि सात बजे से पहले दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए एक भी फ्लाइट अभी नहीं है। इस फ्लाइट की शुरुआत के बाद नौकरी पेशा वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। अगर किसी को दिल्ली सुबह दस बजे मीटिंग अटेंड करनी है तो आराम से चंडीगढ़ से दिल्ली जाकर मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है।  

डोमेस्टिक फ्लाइट्स बढ़ने लगीं, इंटरनेशनल का टोटा 
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स का एयरपोर्ट पर टोटा है। बता दें कि एयरपोर्ट के निर्माण पर 1400 करोड़ खर्च करने दावा किया गया था कि यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ेंगी। लेकिन एक-एक कर सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद हो रही हैं। 
विज्ञापन


अब सिर्फ शारजाह की सीधी फ्लाइट ही बची है। एयर इंडिया ने दिसंबर 2017 में चंडीगढ़ से बैंकॉक के बीच सीधी फ्लाइट शुरू की थी। फ्लाइट की आक्युपेंसी भी 60-70 फीसदी थी, लेकिन जुलाई 2018 में हज यात्रियों के लिए एयरक्राफ्ट की कमी के नाम पर यह फ्लाइट एयर इंडिया ने बंद कर दी। इसके बाद रनवे एक्सटेंशन का काम शुरू हो गया। इसके बाद एयर इंडिया ने कामर्शियल वायबिलिटी न होने का बहाना बनाकर इसे पक्के तौर पर बंद कर दिया। 
विज्ञापन


14 दिसंबर से 15 फरवरी तक चंडीगढ़-दुबई फ्लाइट भी रद्द
इंडिगो ने भी 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक अपनी चंडीगढ़-दुंबई फ्लाइट रद्द करने का फैसला कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें