फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के मुकाबले हवाई जहाज से चार घंटे जल्दी पहुंचेंगे चंडीगढ़, एक हजार रुपये भी बचेंगे, जानिए कैसे

Wed, 04 Sep 2019 12:11 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरता जहाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा का पहला एयरपोर्ट हिसार में शुरू हो गया है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए कार से जाने वाले यात्रियों का पैसा और समय दोनों बचेंगे। विमान में हिसार से चंडीगढ़ का किराया 1674 रुपये होगा और एक घंटे में चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे, जबकि कार से चंडीगढ़ जाने में अगर अपनी गाड़ी हो तो करीब 1500 से 2000 रुपये का खर्च आएगा और टोल का खर्च अलग।
विज्ञापन


इससे कार से चंडीगढ़ जाने का खर्च 2000 से 2500 रुपये तक पहुंच जाएगा और करीब पांच घंटे का समय लगेगा, जाम की समस्या अलग। ऐसे में कार के मुकाबले विमान से चंडीगढ़ जाने पर कम से कम चार घंटे का समय बचेगा और 500 से एक हजार रुपये की भी बचत होगी।

बस में छह और ट्रेन में लगते हैं सात घंटे  
अपनी निजी कार के अलावा बस और ट्रेन की बात करें तो सड़क मार्ग से हिसार से चंडीगढ़ 244 किलोमीटर दूर है और बस में छह घंटे का समय लगता है। इसके लिए बस का टिकट 240 रुपये का है। वहीं, ट्रेन का सीधा रास्ता चंडीगढ़ के लिए नहीं है। ट्रेन से पहले भिवानी और फिर वहां से चंडीगढ़ जाना होगा और कुल दूरी 292 किलोमीटर हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए पैसेंजर ट्रेन में हिसार से भिवानी और फिर भिवानी से चंडीगढ़ के लिए कुल 110 रुपये चुकाने होंगे। वहीं एक्सप्रेस ट्रेन की बात करें तो स्लीपर में हिसार से भिवानी होते हुए चंडीगढ़ के 510 रुपये के करीब किराया देना होगा।

ट्रेन से चंडीगढ़ का सफर

हिसार-भिवानी-चंडीगढ़
दूरी - 292 किलोमीटर
समय - 8 घंटे
किराया - पैसेंजर का 110 (95+15), स्लीपर का 510 रुपये (हिसार से भिवानी होते हुए)

बस से चंडीगढ़ का सफर
हिसार से चंडीगढ़
दूरी - 244 किलोमीटर
समय - 6 घंटे
किराया - 240 रुपये

निजी कार से चंडीगढ़ का सफर
हिसार से चंडीगढ़
दूरी - 244 किलोमीटर
समय - 5 घंटे
खर्च - करीब दो हजार रुपये।

हवाई जहाज से चंडीगढ़ का सफर
दूरी - 124.7 नॉटिकल माइल।
समय - एक घंटा।
किराया - 1674 रुपये।
विज्ञापन

अधिकांश यात्री बस और निजी गाड़ी से करते हैं यात्रा

ट्रेन से यात्रा करने का बस और निजी कार के अलावा हिसार से कोई सीधा रास्ता नहीं है। ऐसे में 95 फीसदी यात्री रोडवेज बस और निजी गाड़ी से यात्रा करते हैं। शहर में कई राष्ट्रीय संस्थान, तीन विश्वविद्यालय, उद्योग और प्रशासनिक स्तर के लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए चंडीगढ़ जाना होता है।

ऐसे में अनुमान है कि हिसार से प्रतिदिन 500 से अधिक निजी गाड़ियां हर रोज हिसार से चंडीगढ़ तक का सफर तय करती हैं। ऐसे में इन गाड़ियों से सफर तय करने वाले लोगों के लिए विमान सेवा सस्ती और बहुत अधिक समय बचाने वाली साबित होंगी।

यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
हिसार से सुबह के समय पहली फ्लाइट सुबह आठ बजे चलेगी। इसके बाद दूसरी फ्लाइट शाम को चार बजे हिसार से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं, चंडीगढ़ से हिसार के लिए सुबह साढ़े 9 बजे पहली और शाम को साढ़े पांच बजे दूसरी फ्लाइट रवाना होगी। ये विमान सेवन सीटर होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें