फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खियों की भरमार, न कर दें बीमार

Thu, 07 Nov 2013 03:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में एक बार फिर मक्खियों की भरमार हो गई है। लोगों का कहना है कि इलाके में कई पोल्ट्री फार्म हैं और यहां से करोड़ों का कारोबार होता है।
विज्ञापन


मक्खियों पर नियंत्रण करने के लिए प्रशासन दवा छिड़काव कराने का दावा भी करता है, लेकिन यह दावा कोरा ही साबित हो रहा है। प्रशासन न तो पोल्ट्री फार्म संचालकों पर सख्ती करती है और न ही मक्खियों की समस्या से लोगों को निजात मिलती है।

ग्रामीण सिंगराम, राजकुमार, रामकुमार, बलकार सिंह, सुरजीत सिंह आदि ने बताया कि मक्खियों पर नियंत्रण पाने के लिए जिला प्रशासन ने 11 सदस्यीय टीम बनाकर हर हाल में नियंत्रण पाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


पोल्ट्री फार्म संचालकों को प्रशासन की ओर से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि यदि मक्खियों को लेकर कोई शिकायत आई तो पोल्ट्री फार्म संचालकों पर गाज गिरनी तय है। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


अध्यापक संघ 70 संबद्ध हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान विक्रम सिंह व प्रांतीय उपप्रधान चमनलाल कौशिक ने बताया कि स्कूलों में मिड डे मिल बनाने में भी मक्खियों से परेशानी होती है। अगर समय रहते मक्खियों की समस्या पर काबू नहीं पाया गया तो परेशानी और बढ़ जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें