फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा एयरपोर्ट का शुभारंभ, पहली फ्लाइट से पहुंचे सुखबीर व हरसिमरत

Sun, 11 Dec 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में नए सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी. अशोक गजपति राजू ने कहा कि इस साल तैयार की गई नई हवाई नीति का मकसद देश को अंदरूनी तौर पर हवाई आवाजाई से जोड़ना ही नहीं, बल्कि कृषि प्रस्तावित राज्यों में किसानों की आमदन दोगुना करना है। उन्होंने रविवार को बठिंडा में नए सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित समागम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजू ने एयरपोर्ट का श्रेय केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत को दिया। उन्होंने बताया कि मंत्री बनने के बाद पहली बैठक के दौरान ही केंद्रीय मंत्री हरसिमरत ने अपनी मांग को उठाया था, जिसके चलते केंद्र की एनडीए सरकार ने बठिंडा एयरपोर्ट को चलाकर उनकी मांग को पूरा किया।

उन्होंने यह भी एलान किया कि जल्द ही पठानकोट और लुधियाना के घरेलू एयरपोर्ट से भी उड़ाने शुरू हो जाएंगी। 32 ऐसे एयरपोर्ट थे, जो चलाए नहीं जा रहे थे, लेकिन अब एनडीए की सरकार उक्त एयरपोर्ट में से 15 एयरपोर्ट जल्द चलाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नोटबंदी का एयर सफर पर कोई असर नहीं है, क्यों कि एयर सफर संबंधी पूरा काम आनलाइन होता है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट व लुधियाना से भी जल्द होंगी उड़ाने शुरू

बठिंडा के डोमेस्टिक एयरपोर्ट का रविवार को शुभारंभ हो गया
केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि रिफाइनरी, केंद्रीय यूनिवर्सिटी, कई थर्मल प्लाटों और एम्स जैसी सेहत योजनाओं के बावजूद बठिंडा के विकास की जो तस्वीर अधूरी थी, वह एयरपोर्ट के शुरू होने से पूरी हो गई है। अब बठिंडा का नाम पूरी दुनिया के नक्शे पर आ जाएगा। उन्होंने अकाली-भाजपा गठजोड़ को रब्ब दी बनाई जोड़ी करार देते हुए अपील की कि राज्य की सेवा के लिए गठजोड़ को 2017 के विस चुनाव में जीताकर एक बार फिर से मौका दिया जाए। 

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 300 किलोमीटर के घेरे में पंजाब कभी फाटकों के साथ घिरा हुआ था, वहीं आज 3 घरेलू हवाई अड्डे बन चुके हैं। वहीं आदमपुर में उसारे जाने वाले ऐसे हवाई अड्डे को केेंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है, पंजाब सरकार ने उसके लिए जमीन भी एक्वायर कर ली है। उन्होंने बताया कि अगले ही कुछ दिनों में बठिंडा में पराली से तैयार होने वाले इथनोल का कारखाना 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाने के लिए शुरुआत की जाएगी। बुनियादी ढांचे को विकास के लिए जरूरी करार देते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि बीते नौ सालों से बठिंडा मेडिकल समेत हर तरह की शिक्षा का केंद्र बन चुका है और घरेलू उड़ाने शुरू होने से सैर सपाटे के केंद्र के तौर पर भी विकसित होगा।   

समागम के बाद एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजू ने दावा किया 2016 में नई नीति का मकसद देश को अंदरूनी हवाई सेवाओं से जोड़ना ही नहीं बल्कि पंजाब समेत खेती प्रस्तावित राज्यों में खुश्क बंदरगाह स्थापित कर फल व सब्जियां दूर के इलाकों तक सप्लाई करना है। इस मौके जब सुखबीर बादल ने मोहाली हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की पॉलिसी बनने का दावा करना चाहा तो केंद्रीय मंत्री राजू ने कहा कि अब तक वह फाइनल नहीं हुआ, लेकिन वह भी शहीद भगत सिंह का सत्कार करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें