फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसारः पिकअप और जीप में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की जान गई

Sat, 24 Mar 2018 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
हिसार में हादसा
विज्ञापन
अग्रोहा में एक और हादसा, पिकअप और जीप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा हिसार में अग्रोहा-बरवाला मार्ग पर लांदड़ी माइनर के पास हुआ।
विज्ञापन


हादसे में मरने वालों में मोनू पुत्र मनोहर लाल निवासी बरवाला, कालू राम पुत्र चांदीराम निवासी गांव ऐलनाबाद, कालू पुत्र रमेश निवासी गांव अग्रोहा, धर्मपाल पुत्र कपूर निवासी गांव मीरपुर शामिल हैं। मृतकों को परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात लगभग 9.30 बजे की है। पिकअप में सवार लोग सिरसा के कालांवाली से बरवाला लौट रहे थे कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही जीप से टकरा गई। मृतक धर्मपाल (40) हिसार के मीरपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


मृतक रविंद्र (22) अग्रोहा का निवासी है। दोनों मजदूर थे और गांव बालक से मीरपुर लौट रहे थे। वहीं, हादसे में ऐलनाबाद का कालू (32) व बरवाला का मोनू (21) भी मारा गया। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को मेडिकल कालेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें