फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा पैदा होने की खुशी में दे गए गुलाब जामुन, खाकर हो गई ऐसी हालत...5 लोग पहुंच गए अस्पताल

Sun, 26 Aug 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परिवार ने खाई जहरीली मिठाई
विज्ञापन
बेटा हुआ तो उस खुशी में कोई गुलाब जामुन दे गया। परिवार ने जैसे ही वह खाए, हालत ऐसी हो गई कि पांच लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना चंडीगढ़ की है। सेक्टर-41 में शनिवार शाम गुलाब जामुन खाने के बाद तीन महिला समेत पांच लोगों को चक्कर और उल्टियां आने लगीं। गुलाब जामुन का डिब्बा उन्हें बाइक सवार दो युवक दे गए थे।
विज्ञापन


डिब्बा देने से पहले एक युवक बोला कि उसको बेटा पैदा हुआ है, जिसकी खुशी में वह मिठाई बांट रहा है। एक साथ पांच लोगों की हालत बिगड़ने पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ितों की पहचान सेक्टर-41 निवासी मंगल, पूजा, शाखू, कैलाश और मनोहर के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम करीब 7.30 बजे की है। सभी पीड़ित सेक्टर-41 स्थित कालोेनी के पास रहते हैं। शाखू के पति अमर ने बताया कि वे लोग मूलरूप से महाराष्ट्र के सोलनपुर के रहने हैं और गौ सेवा करते हैं। साथ ही चंदा भी मांगते हैं।
विज्ञापन


शाम को कालोनी के पास बाइक सवार दो युवक आए। उनमें से एक बोला कि पांच साल से उसके बेटा पैदा नहीं हो रहा था लेकिन अब बेटे के पैदा होने की खुशी में वह मिठाइ बांट रहा है। अमर ने बताया कि युवकों ने उन्हें 1 डिब्बा गुलाब जामुन, 5 किलो आटा और 1 नारियल दिया और चले गए। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी और अन्य चार लोगों ने एक-एक गुलाब जामुन खा लिया।

गुलाब जामुन खाने के थोड़ी देर बाद एक-एक कर सभी को चक्कर आने लगे और उन्हें उल्टियां होने लगीं। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और हालत बिगड़ने पर सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।  पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें