रात 12 बजे के करीब हमने स्टाफ कर्मियों को ऑक्सीजन लेने के लिए सेक्टर 27-28 के ऑक्सीजन प्लांट भेजा था। तीन बजे तक हमें ऑक्सीजन नहीं मिली। एक दूसरे निजी अस्पताल से दो सिलिंडर लेकर आए, तब तक चार की मौत हो चुकी थी, जब तक गैस सिलिंडर को लगाया तब तक पांचवें की भी मौत हो चुकी थी। हमारी ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
- डॉ. रजत सोनी, संचालक, सोनी बर्न अस्पताल, हिसार।
ऑक्सीजन की कमी का बहाना
हमारे पास तीन प्लांट थे। ऑक्सीजन की कमी का बहाना बनाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधक चाहते तो दूसरे प्लांट से ले सकते थे। हमने अस्पताल के खिलाफ मेडिकल बोर्ड को लिखा है।
- डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार।
मामला मेरे संज्ञान में है, जांच के आदेश दिए हैं
यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसमें किसकी गलती रही, इसकी जांच होगी। इस बारे में न्यायिक जांच के लिए आदेश कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।