फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कोरोना के पांच नए मामले सामने आए, 17 एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोराेना के पांच नए मामले सामने आए हैं। जिला अस्पताल की ओर से 43 सैंपल लिए गए थे। वहीं, कोरोना के जिले में 17 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

पंचकूला सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि जुकाम, बुखार के मरीजों की टेस्टिंग भी बढ़ाई गई है। वहीं, पंचकूला में कोवैक्सीन की 25 से 29 मार्च के बीच 860 डोज लोगों को लगाई गई है। कोविड पॉजिटिव आए मरीजों को घर में क्वारंटीन किया गया है। कोवैक्सीन की 530 डोज बची हुई हैं। इसे लगातार लोगों को शहर की डिस्पेंसरी सेक्टर-11, 12 में लगाया जा रहा है। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि लगातार विभाग की ओर से टीकाकरण किया जा रहा है।
विभाग की ओर से जारी की गई हैं गाइडलाइन
पंचकूला सीएमओ मक्ता कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की गई हैं कि सभी कर्मचारियों को अस्पताल में मास्क लगाकर आना होगा। अगर कोई भी कर्मचारी और डॉक्टर इस नियम की अवहेलना करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें