फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिक्षा विभाग ने जिले के 35 निजी स्कूलों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 35 प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपलों को नोटिस भेजा गया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को किताबें, वर्दी, जूते, मोजे, कार्य पुस्तिकाएं, लेखन सामग्री अनुसंशित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि स्कूलों को पत्र भेजकर ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पंचकूला पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मनीष बांगड़ ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से लगातार सर्कुलर भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी इस पर कोई रोक नहीं लग रही है। अभिभावकों को स्कूल की ओर से अुनशंसित दुकानों पर ही किताबें मिल रही हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए विभाग को शिकायत भी दी है। इसके बाद इस पर कोई काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें