हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या के आरोप में सोशल मीडिया में वायरल हुई गैंगस्टर सारज सिंह मिंटू की फोटो के बाद अब थाना ए डिवीजन पुलिस ने सारज सिंह मिंटू के बारे में सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का ईनाम रखा है।
पुलिस ने दावा किया है कि जानकारी देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। गैंगस्टर सारज सिंह मिंटू दर्जनों वारदात में वांटेड है। होशियारपुर, लुधियाना, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन सहित अन्य जिलों में कई वारदात को अंजाम देने के बाद भी गैंगस्टर सराज सिंह मिंटू आज तक पुलिस हत्थे नहीं चढ़ा है। सारज सिंह मिंटू का चेहरा सोशल मीडिया में आने के बाद अमृतसर पुलिस ने पंजाब के सभी जिलों की पुलिस से संपर्क साधा है।
सारज सिंह मिंटू की फोटो हर थाने में भेजी गई है। देश के सभी एयरपोर्ट पर सारज सिंह की फोटो इमिग्रेशन विभाग को भेजी गई है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
मिंटू के साथियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
अमृतसर
- फोटो : SELF
मिंटू के साथियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
सारज सिंह मिंटू के कुछ साथी अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर व होशियारपुर जेल में कैद हैं। इन गैंगस्टरों को पुलिस पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव कहते हैं कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस बाकी शहरों के साथ संपर्क साध रही है। हत्यारे जो भी हैं, उनकी पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई सारज सिंह मिंटू की फोटो के बाद उसकी धड़पकड़ के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं।
गैंगस्टरों के लिए बनी एसआईटी
पंजाब में गैंगस्टरों के लिए एसआईटी बनी है। अमृतसर में विपन शर्मा की हत्या के बाद अमृतसर पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। जिसमें डीसीपी अमरीक सिंह पवार व एडीसीपी वन लखबीर सिंह समेत कई अधिकारियों को शामिल किया गया है। जानकारी मिली है कि सारे मामले में डीजीपी ने अपने हाथ में कमान ले ली है, उनके आदेशों के बाद पंजाब में एसआईटी हर गैंगस्टर का खाका तैयार कर रही है।