फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसर नाइट ड्यूटी पर रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बढ़ती वारदात के मद्देनजर एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर, एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह समेत 13 आईपीएस अफसर नाइट ड्यूटी करेंगे। यह आदेश आईजी राजकुमार की ओर से जारी किए गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस के पांच आईपीएस अफसर महीने में तीन बार नाइट ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। हालांकि, इससे पहले एक डीएसपी नाइट ड्यूटी इंचार्ज के तौर पर तैनात रहते थे। इसके साथ हर डिवीजन में एक इंस्पेक्टर नाइट ड्यूटी पर तैनात रहता था।
विज्ञापन

आईजी की ओर से जारी नाइट चेकिंग ड्यूटी रोस्टर के अनुसार 3 और 4 जनवरी को गीतांजलि खंडेवाल, 5 और 6 को एसएसपी कंवरदीप कौर, 7 और 8 जनवरी को एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह, 9 और 10 जनवरी को एसपी क्राइम जसबीर सिंह, 11 और 12 जनवरी को एसपी हेडक्वार्टर मंजीत श्योराण, 13 और 14 जनवरी को गीतांजलि खंडेवाल, 15 और 16 जनवरी को एसएसपी कंवरदीप कौर, 17 और 18 जनवरी को एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह, 19 और 20 जनवरी को एसपी क्राइम जसबीर सिंह, 21 और 22 को मंजीत श्योराण, 23 और 24 को गीतांजलि खंडेवाल, 25 और 26 को एसएसपी कंवरदीप कौर और 27 व 28 को एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह नाइट ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें