फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पांच आईएएस और दो एचसीएस का तबादला, विज से न बनने पर IAS शालीन को चिकित्सा शिक्षा से हटाया

Tue, 07 Jun 2022 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एचसीएस योगेश कुमार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में अतिरिक्त निदेशक प्रशासन और क्रिड में अतिरिक्त निदेशक का जिम्मा मिला है। वह अभी सीईओ, जिला परिषद करनाल का कार्यभार संभाल रहे थे। आंचल भास्कर को एसीईओ जिला परिषद फतेहाबाद व बीडीपीओ भूना लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने आईएएस डॉ. शालीन को चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग के निदेशक पद से हटा दिया है। उनकी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से नहीं बन रही थी। सूत्रों के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन चल रही काउंसिल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ी कार्रवाई न करने को लेकर उनका तबादला हुआ है। उन्हें अब राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव लगाया है।

विज्ञापन


सरकार ने सोमवार को पांच आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक विजय सिंह दहिया के छुट्टी पर जाने के कारण कुछ आईएएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकार ने निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त कार्यभार आईएएस ए. श्रीनिवास को सौंपा है। 

वह हरियाणा डेयरी विकास सहकारिता फेडरेशन के प्रबंध निदेशक का जिम्मा पहले की तरह देखते रहेंगे। एनएचएम के मिशन निदेशक आईएएस प्रभजोत सिंह को आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। यह विभाग भी विजय दहिया के पास था। 
विज्ञापन


नियुक्ति का इंतजार कर रहे आदित्य दहिया को डॉ. शालीन की जगह चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग का निदेशक लगाया गया है। मुकुल कुमार को विजय दहिया की अवकाश अवधि के दौरान अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के नोडल अधिकारी का जिम्मा संभालना होगा। वह कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। 

एचसीएस योगेश कुमार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में अतिरिक्त निदेशक प्रशासन और क्रिड में अतिरिक्त निदेशक का जिम्मा मिला है। वह अभी सीईओ, जिला परिषद करनाल का कार्यभार संभाल रहे थे। आंचल भास्कर को एसीईओ जिला परिषद फतेहाबाद व बीडीपीओ भूना लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें