फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ दो महिलाओं समेत पांच काबू

Sun, 30 Mar 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू से चरस लाकर हरियाणा और राजस्थान में सप्लाई करने जा रही दो महिलाओं समेत पांच तस्करों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नाका लगाकर टिब्यून चौक के पास दबोच लिया।
विज्ञापन


दो गाड़ियों की तलाशी के दौरान तस्करों से सात किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के रहने वाले सुरेश कुमार उर्फ नीटू (42), गुड्डू राम (37), चंद्रो देवी (55), आशा (22) व हरियाणा के जिला सोनीपत निवासी रामेश कुमार (55) के रुप में हुई।

वहीं एनसीबी टीम हिमाचल पुलिस की मदद से तस्कर बुधराम को कुल्लू से पकड़ लिया जबकि उसका साथी ठाकुर फरार हो गया। बुधराम से एनसीबी ने छह किलो चरस बरामद हुई। एनसीबी ने सभी आरोपियों केखिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुल्लू से चरस लेकर तस्कर पंजाब और राजस्थान मारुति और अल्टो गाड़ी से सप्लाई करने जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही एनसीबी की टीम ने ट्रिब्यून चौक के पास मारुति कार को रोका तो उसमें सुरेश कुमार, गुड्डू राम, चंद्रो देवी, आशा सवार मिले। तलाशी के दौरान गाड़ी से तीन किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीन किलो 700 ग्राम चरस अल्टो गाड़ी चालक रमेश को दी है।

एनसीबी टीम ने रमेश को पकड़कर गाड़ी से तीन किलो 700 ग्राम चरस बरामद की। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया उन्होंने चरस राजस्थान के गांव पुशकर के रहने वाले पूनम चंद उर्फ सोशन (50) को सप्लाई करनी थी।

उन्होंने बताया कि वह 7 किलो 200 ग्राम की चरस कुल्लू के रहने वाले बुध राम व ठाकुार राम से लाए थे। जाोधपुर की एनसीबी टीम ने हिमाचल पुलिस की मदद से बुध राम को गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी ठाकुर राम वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। वहां पर बुध राम से अलग से 6 किलो की चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें