सेक्टर-32 के जीएमसीएच अस्पताल के पास चौक में टवेरा गाड़ी को स्पीड ब्रेकर
से गुजरते ही आग लग गई। टवेरा गाड़ी में सवार चालक सेक्टर-23 निवासी संजय
शुक्ला बाल बाल बच गए।
शुक्ला अपने घर वापस लौट रहे थे। बोनट पर आग लगने के
बाद चलती गाड़ी से चालक बाहर निकल आया। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की
गाड़ी पहुंच गई। इस हादसे के दौरान करीब एक घंटे तक जाम लग गया।