फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर लौटने लगी रौनक... पांच फ्लाइट्स से 771 यात्रियों ने भरी उड़ान, तीन रहीं रद्द, दो नहीं हुई ऑपरेट

Fri, 29 May 2020 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ने से एयरपोर्ट की रौनक लौट रही है। गुरुवार को भी एयरपोर्ट से पांच फ्लाइट्स ऑपरेट हुईं और उसमें कुल 771 यात्रियों ने सफर किया। हालांकि अभी भी एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों की संख्या एयरपोर्ट से जाने वाले यात्रियों की संख्या से काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं, तीन विमानन कंपनियों ने अपनी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया और दो ने ऑपरेट नहीं किया।

विज्ञापन


मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब सबसे ज्यादा यात्री बंगलूरू से आ रहे हैं, हालांकि बंगलूरू जाने वाले यात्रियों की संख्या आने वाले यात्रियों से एक चौथाई है। वहीं, नई दिल्ली से आने और जाने वाले यात्रियों की संख्या अब तेजी के साथ बढ़ने लगी है। हवाई सेवा शुरू होने पर मुंबई से यात्रियों की संख्या ज्यादा थी, जबकि अब यह बदलकर बंगलूरू पर शिफ्ट हो गई है।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
विज्ञापन


एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। जैसे ही यात्रियों की एंट्री होती है तो जिस वाहन से यात्री आते हैं उसको पार्किंग स्थल पर ही सैनिटाइज किया जाता है। इसके बाद यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है व उनके सामान को भी सैनिटाइज किया जाता है।

विज्ञापन

आने वाली फ्लाइट्स यात्री
इंडिगो नई दिल्ली 68
एयर इंडिया नई दिल्ली  85
एयर एशिया बंगलूरू 125
इंडिगो बंगलूरू 124
विस्तारा नई दिल्ली 75
कुल यात्री 477
जाने वाली फ्लाइट्स यात्री
इंडिगो नई दिल्ली 97
एयर इंडिया नई दिल्ली 90
एयर एशिया बंगलूरू 18
इंडिगो बंगलूरू 41
विस्तारा नई दिल्ली 48
कुल यात्री 294

यह उड़ानें हुईं रद्द
  • इंडिगो मुंबई
  • एयर इंडिया लेह ऑपरेशन नहीं
  • एयर इंडिया नई दिल्ली
  • एयर इंडिया धर्मशाला
  • एयर इंडिया ऑपरेशन नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें