चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में बुधवार को पांच डीएसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया। 18 नवंबर को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश के अनुसार, डीएसपी पटिल स्वगत राज कुमार को ओएसडी टू डीजीपी बनाए रखते हुए साइबर क्राइम, आईआरबीएन, डीसीएचजी, कंप्यूटर एवं आईटी, कम्युनिकेशन, पीआरओ और सोशल मीडिया सेल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
डीएसपी लक्ष्य पांडे को क्राइम एवं एएनटीएफ से एसडीपीओ सेंट्रल लगाया गया है। उन्हें पीसीसीसी और सीआईडी का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है। डीएसपी नीरज कुमार को ट्रैफिक रोड सेफ्टी (आरएंडडी) के साथ क्राइम एवं एएनटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएसपी सुखदीप सिंह को एडीओ, डीएसपी मुख्यालय के साथ पीजीसी और पीएलडब्ल्यूसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, डीएसपी पूनम दिलावरी डीएसपी लाइंस के साथ इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) का काम भी संभालेंगी।