फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब स्कूल की हर जानकारी होगी एक क्लिक पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूल की टाइमिंग हो, शिक्षकों से जुड़ी जानकारी या फिर जरूरी सुविधाओं का ब्योरा... अब इन सबके लिए अलग-अलग जगह पूछताछ करने की जरूरत नहीं होगी। सेक्टर-19 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र अधर्व ने ऐसा एप तैयार किया है जहां स्कूल से जुड़ी जरूरी जानकारियां एक ही जगह मिल सकेंगी। छात्र ने इसका नाम बुक नेस्ट-19 रखा है। इसमें स्कूल के शिक्षकों को भी जोड़ा गया है।
कक्षा में सीखी तकनीक, खुद तैयार कर दिया एप
अधर्व की इस पहल के पीछे स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब की अहम भूमिका है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को नई तकनीक से जोड़ने और उनकी रचनात्मक क्षमता विकसित करने के लिए ये लैब बनाई गई हैं। स्कूल की लैब में बच्चों और शिक्षकों को कोडिंग सिखाई जाती है। इसी सीख को प्रयोग में लाते हुए अधर्व ने खुद कोडिंग की मदद से ऐप तैयार कर दिया। यह पहल दिखाती है कि सही मार्गदर्शन और मौका मिले तो सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी तकनीक के क्षेत्र में नए प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात हजार से शुरुआत, 35 हजार तक होगा निवेश
एप तैयार करने में शुरुआती तौर पर करीब सात हजार रुपये खर्च हुए हैं। इसे और बेहतर बनाने के लिए आगे करीब 35 हजार रुपये तक खर्च किए जाएंगे। इसका मकसद विद्यार्थियों को स्कूल की बुनियादी सुविधाओं और जरूरी जानकारियों तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है। अधर्व की यह कोशिश न सिर्फ स्कूल की जानकारी को डिजिटल मंच पर लाने की पहल है बल्कि दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी संदेश है कि तकनीक केवल सीखने की चीज नहीं, अपनी सोच को हकीकत में बदलने का माध्यम भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें