फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के पांच जिले बने कोरोना हॉटस्पॉट, हरियाणा में 16 और मरीजों की मौत

Tue, 15 Dec 2020 02:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर के कारण पंजाब के पांच जिले हॉटस्पॉट बन गए हैं। इन जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा संक्रमण की दर में 50 से 60 फीसदी संक्रमण की दर अधिक है। जबकि लुधियाना में मृत्यु दर को लेकर हालात बेहद खराब हो चुके हैं। यहां पर अब तक सबसे अधिक 936 मौतें हो चुकी हैं। इसको लेकर केंद्र और पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3522061 पहुंच गई है। सूबे में पांच जिले ऐसे चिन्हित किए गए हैं जिनमें संक्रमण की दर अन्य जिलों की अपेक्षा काफी अधिक है। इन जिलों में एसएएस नगर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर शामिल हैं। सूबे के पांच जिलों में राज्य के अन्य जिलों की अपेक्षा संक्रमण की दर 50 से 60 फीसदी तक अधिक है। 


जालंधर में 603 और अमृतसर में 511 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। अब तक पंजाब में संक्रमण से 5098 लोगों की मौत हो चुकी है। 160659 लोग पंजाब में संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 148680 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पंजाब में अभी 6881 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


संक्रमण से 21 लोगों की और मौत
पंजाब में सोमवार को कोरोना से 21 और मौतें हुईं हैं। इनमें अमृतसर में एक, फरीदकोट में दो, गुरदासपुर में एक, होशियारपुर में पांच, जालंधर में दो, एसएएस नगर में तीन, मुक्तसर में एक, पटियाला में तीन, संगरूर में दो लोग शामिल हैं।

16 मरीजों ने दम तोड़ा, 993 और लोगों को हुआ कोरोना
हरियाणा में 16 और मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। इसके बाद मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 2733 हो गई है। गुरुग्राम में एक, सोनीपत में दो, हिसार में चार, अंबाला में एक, पानीपत में तीन, रोहतक में दो, झज्जर में एक और फतेहाबाद में दो मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में संक्रमण के 993 नए मामले भी सामने आए हैं जबकि 1744 मरीज ठीक हुए हैं। 

हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 253385 हो गई है। इसमें 241544 मरीज ठीक हो गए हैं। 9108 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 94.33 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण की दर घटकर 6.33 प्रतिशत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें