फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की हेरोइन समेत तीन काबू

Mon, 13 Oct 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच करोड़ रुपये की हेरोइन और 45 हजार रुपये की नगदी के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। ये तीनों तस्कर एक बोलेरो जीप में हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहे थे। थाना ममदोट पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति किसी को हेरोइन की डिलीवरी देने जा रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर नाकाबंदी की। वहां से गुजर रही बोलेरो गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में से एक किलो हेरोइन और 45 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। एक किलो हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।



ये हेरोइन पाकिस्तान से लाई गई थी। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों की पहचान सुरजीत सिंह वासी गुरुहरसहाए, कश्मीर सिंह वासी बस्ती लाभ सिंह वाली और कुलदीप सिंह वासी गांव दुल्लेवाला के रूप में हुई है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें