फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रंजिशन पांच एंबुलेंस के शीशे तोड़े, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में रंजिशन शुक्रवार रात एक गुट ने डंडे व पत्थरों से दूसरे गुट के पांच एंबुलेंस गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर प्रिंस नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसी पार्किंग में पिछले साल भी एंबुलेंस विवाद पर गोलियां भी चली थीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेश उर्फ रॉक और उसका भाई राजिंदर कुमार एंबुलेंस चलाने का काम करते हैं। राजिंदर का आरोप है कि शुक्रवार रात अज्ञात युवकों ने डंडे व पत्थरों से पांच एंबुलेंस गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज निकाली तो शीशे तोड़ते हुए धर्मपाल सिंह उर्फ प्रिंस व उसके कुछ साथी नजर आए। घटना जीएमसीएच-32 के गेट के बाहर टैक्सी स्टैंड पर हुई। इसी स्टैंड पर कब्जे को लेकर पहले भी राजेश उर्फ रॉक पर गोलियां चली थीं। यह पुरानी रंजिश के कारण हुआ था। पुलिस इस मामले को पुराने विवाद से ही जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें