फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2016 का पहला स्टडी टूर कल रवाना होगा

Sun, 07 Feb 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वर्ष 2016 का पहला स्टडी टूर कल जा रहा है। इस टूर में 4 पार्षद और नगर निगम के 5 अधिकारी शामिल हैं। यह ग्रुप नोएडा और दिल्ली जाएगा। टूर पर जाने वाले पार्षदों में सतीश कैंथ, दर्शन गर्ग, एमपी कोहली और सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल का नाम शामिल है।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि पिछले साल सैनिटेशन कमेटी में यह मामला सामने आया था कि जो इस समय शहर में अलग अलग जगह से कूड़ा उठाकर ट्रालियां गारबेज प्लांट और डपिंग ग्राउंड में जाती हैं उससे प्रदूषण फैलता है। कूड़ा सड़क पर गिरता रहता है। इससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत आती है।

उनका कहना है कि नोएडा में कूड़ा उठाने वाले गाड़ियों का सिस्टम अच्छा है, इसलिए उनका अध्ययन करने के लिए टूर जा रहा है। दिल्ली नगर निगम में लागू सिस्टम को भी स्टडी किया जाएगा। यह टूर दो दिवसीय है। मालूम हो कि जब जब शहर से पार्षदों का टूर गया है तब तब विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें