फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कर्फ्यू की पहली रात.. पुलिस का जगह-जगह रहा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने शहर में रात का कर्फ्यू लगा दिया है। ऐसे में बुधवार से लगे कर्फ्यू के पहली रात पुलिस का जगह-जगह कड़ा पहरा रहा और 10 बजते ही कई जगहों पर दुकानों को बंद करवा दिया गया जबकि अधिकतर जगहों पर दुकानदारों ने अपने से ही दुकानों के शटर गिरा दिया।
विज्ञापन

शहर में रात साढ़े 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान शहर के अलग-अलग थाना पुलिस अपने अपने क्षेत्र में मुस्तैद हो गई। बाकायदा पुलिस कर्मियों की नाइट ड्यूटी लगाई गई है। कई सेक्टरों में रात भर पुलिस गश्त करती हुई नजर आई जबकि कई जगहों पर सड़के सूनी पड़ी रही। सेक्टर 26, 7, 9, 17 समेत औद्योगिक क्षेत्र में क्लब मौजूद है। आए दिन इन जगहों पर युवक युवतियां भीड़ जमा हो जाती थी, लेकिन कर्फ्यू के बाद से इन जगहों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि चंडीगढ़ की सीमाएं जीरकपुर, हाउसिंग बोर्ड चौक समेत अन्य सीमाओं पर पुलिस का पहरा नहीं दिखा। इस दौरान लोगों की आवाजाही लगी रही।
बॉक्स
पुलिस ने समझा बुझाकर छोड़ा
बता दें कि कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने पर पुलिस उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करती है। कर्फ्यू के पहले दिन भी पुलिस ने ऐसे कई लोगों को पकड़ा जो देर रात तक सड़को पर दिखाई दिए। इनमें आईएसबीटी 43, 17 समेत अन्य जगह शामिल है। हालांकि इनमें से ज्यादातर को इमरजेंसी होने के कारण पुलिस ने जाने दिया जबकि बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर छोड़ा। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी कि अगर अगली बार कर्फ्यू के दौरान पकड़े गए तो उनके खिलाफ बनती धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें