पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेक्शन पर 1 फरवरी से शुरू होने वाली पहली नैरोगेज एक्सप्रेस का उद्घाटन 5 दिन के लिए टल गया है और इसकी वजह बने सीएम। दरअसल, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर का शेडयूल बिजी है। सूत्रों के मुताबिक सीएम जयराम ठाकुर ने रेल अधिकारियों को उनकी गैर मौजूदगी में ही उद्घाटन करने को कहा था, लेकिन रेल अधिकारियों ने सीएम के लौटने पर ही ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया।
अब जयराम ठाकुर 6 फरवरी को नई ट्रेन को बैजनाथ पपरोला में हरी झंडी देकर पठानकोट के लिए रवाना करेंगे। नई ट्रेन के शेडयूल बदली के कारण जिन यात्रियों ने 1 फरवरी के लिए रिजर्वेशन करा रखी थी, उसे भी रेलवे ने कैंसल कर दिया है, हालांकि लोगों को 100 फीसदी रिफंड मिलेगा। बता दें, 6 फरवरी को शुरू होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 52475/76 मात्र 5 से 10 घंटे में यात्रियों को बैजनाथ पहुंचा देगी।
गौरतलब है कि 52475/76 ट्रेन में चार बोगियां होंगी और 154 किलोमीटर के सफर में आने वाले 29 स्टेशनों में से मात्र 4 स्टेशनों पर ही यह ट्रेन रुकेगी।