फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में कोरोना से पहली मौत, दिल्ली से लौटे 24 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

Wed, 06 May 2020 10:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत ( हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में कोरोना से पहली मौत हुई है। मंगलवार को 24 वर्षीय युवक की दीनानाथ कॉलोनी में मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक सोमवार को दिल्ली से पानीपत आया था और इस दौरान किसी विवाद पर उसने कॉलोनी निवासी एक महिला को काट लिया था। उस महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


दिल्ली से दीनानाथ कॉलोनी वार्ड नंबर 6 से लौटे 24 वर्षीय युवक की मंगलवार की सुबह 4 बजे मौत हो गई थी। अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लेकर पहुंची। मृतक की मां को आइसोलेट किया गया। बुधवार को युवक की रिपोर्ट आई, जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव मिला। 


सोमवार को घर आने पर युवक ने कॉलोनी की एक महिला को काट लिया था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी लेकिन दूसरी जांच में वो नेगेटिव मिली। सीएमओ डॉ. संतलाल ने बताया मृतक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि जिस महिला को काटा था, उसकी पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मृत्यक के मां के सैंपल की रिपोर्ट अभी नही आई है। 
विज्ञापन


 10 घंटे तक बगैर सैनिटाइज किये शव खुले में पड़ा रहा 
आरोप है कि मंगलवार को  बगैर सैनिटाइजेशन के शव अस्पताल में रखा रहा, जिसे अस्पताल की बड़ी लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। बाद में नगर निगम ने जनसेवा दाल के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें