फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक: कालका की युवती मिली संक्रमित, 15 दिसंबर को अमेरिका से थी लौटी

Sun, 26 Dec 2021 05:36 PM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पंचकूला जिले में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। कालका की एक युवती में इसकी पुष्टि हुई है। युवती 15 दिसंबर को अमेरिका से लौटी थी। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हरियाणा के पंचकूला में रविवार को ओमिक्रॉन से संक्रमित पहला मरीज मिला है। यहां अमेरिका (यूएस) से आई 23 वर्षीय कालका हाउसिंग बोर्ड निवासी युवती ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाई गई है। इस युवती का सैंपल जीनोम स्वीकेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद वैरिएंट संक्रमित का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक युवती 15 दिसंबर को यूएस से पंचकूला पहुंची थी। 

विज्ञापन


दूसरे मरीजों की तरह युवती का भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया, जिसकी रिपोर्ट में युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके बाद विभाग ने युवती का 17 दिसंबर को सैंपल दिल्ली भेजा, जहां वह ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गई। इसी के साथ हरियाणा में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या नौ हो गई है। 

पंचकूला में चार नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि 
जिले में रविवार को कोरोना के चार नए संक्रमित मरीजों में पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट के मुताबिक 25 दिसंबर को 704 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 2 महिला और 2 पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनमें एमडीसी सेक्टर 4 के 15 वर्षीय लड़के, सेक्टर 20 के 44 वर्षीय व्यक्ति और 43 वर्षीय महिला व 62 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 53 पहुंच गई है। जिनमें 38 मरीज होम आइसोलेटेड और 15 मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसे लेकर जिले में कोरोना का आंकड़ा 40658 और पंचकूला में 30942 पहुंच गया है। वहीं पंचकूला में मरने वालों की संख्या 381 है। इसकी पुष्टि डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने की है।
विज्ञापन


क्या है ओमिक्रॉन और लक्षण 
ओमिक्रॉन वायरस कोविड-19 का ही एक नया रूप है। डब्लूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने इसको वीओसी (वायरस ऑफ कंसर्न) की कैटेगरी में शमिल किया है। डॉक्टरों के मुताबिक यह यह डेल्टा वायरस से खतरनाक है। इसके प्रसार की क्षमता कोरोना के अन्य वैरिएंट से ज्यादा है। जिसके चलते यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है। इसका लक्षण कोरोना से मिलता जुलता है। इसमें सिरदर्द, बदन-दर्द, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, बुखार, गंध की क्षमता का कमजोर हो जाना, खाने में स्वाद न आना, थकावट और कमजोरी जैसे लक्षण शामिल हैं। 

ओमिक्रॉन से बचाव

  • भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें 
  • मास्क जरूर पहनें
  • सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें, समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करें 
  • बाहर से लाए गए खाद्य पदार्थों को धोकर खाएं
  • इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो मेडिकल जांच के बाद खुद को आईसोलेट कर लें
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें