फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 13 मार्च को भी नहीं होगा कार फ्री डे

Thu, 25 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
13 मार्च को प्रस्तावित कार फ्री डे एक बार फिर स्थगित हो गया है। इस बार कार फ्री डे स्थगित होने की वजह पंजाब यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार को ही इसके स्थगित होने की संभावना जता दी थी। इससे पहले 28 मार्च को भी परीक्षा और शादियों के कारण कार फ्री डे को स्थगित किया जा चुका है। दो बार स्थगित होने की बात ने प्रशासन की गंभीरता को भी सवालों के घेरे में ला दिया है।

आखिर पहले से सोच विचार कर तिथि क्यों नहीं निश्चित की गई। बार-बार स्थगन ने कार फ्री डे को मजाक बना दिया है। इससे पहले बुधवार को पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ मीटिंग केबाद एडवाइजर की अध्यक्षता में 13 मार्च तिथि निश्चित हुई थी।
विज्ञापन


अब देखना यह होगा कि आखिर अधिकारी पहले से होमवर्क कर दूसरे विभागों से सलाह मशविरा कर तिथि निर्धारित क्यों नहीं कर रहे हैं। अब कार फ्री डे कब होगा इसकी तिथि फिलहाल तय नहीं हुई है। अगले सप्ताह अधिकारियों की मीटिंग में कार फ्री डे की तिथि निर्धारित होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें