फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू के बाहर नाइट फूड स्ट्रीट में पहले हवाई फायरिंग, फिर घर पर चलाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के बाहर स्थित नाइट फूड स्ट्रीट की एक दुकान पर शनिवार देर रात खाने के बिल को लेकर हुई कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ युवकों ने पहले फूड स्ट्रीट में दुकान के बाहर हवाई फायर किए फिर रविवार तड़के पांच बजे दुकान संचालक के सेक्टर-56 स्थित घर पर जाकर चार गोलियां चलाईं। एक गोली घर के अंदर रसोई में पहुंच गई जबकि तीन गोलियां जाली वाले दरवाजे पर लगीं। बाद में तीन युवकों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस घटना की जिम्मेदारी ली। उधर, सूचना पाकर माैके पर पहुंचीं पुलिस व सीएफएसएल की टीमों ने जांच शुरू कर दी। सेक्टर-39 थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नाइट फूड स्ट्रीट में सेक्टर-56 निवासी राॅबिन की खाने-पीने की दुकान है। शनिवार रात करीब 11 बजे दो-तीन युवक राॅबिन दुकान पर पहुंचे और खाना खाया। बाद में जब दुकान का कर्मचारी बिल लेकर आया तो युवक उसे बिल को लेकर उल्टा-सीधा बोलने लगे। इस पर दुकान संचालक राॅबिन बाहर आ गया और बीच-बचाव करने लगा। इस बीच युवकों ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए दुकान संचालक को भी जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच आरोपी युवकों में से एक ने पिस्टल निकालकर दो-तीन हवाई फायर किए। इससे अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद सेक्टर-56 में स्थित राॅबिन के घर पर तड़के 5 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं। सड़क पर खड़े बदमाशों ने राॅबिन के घर के मुख्य दरवाजे पर चार गोलियां मारीं जिनमें से एक गोली दरवाजा पार कर अंदर रसोई तक पहुंच गई। वारदात के समय राॅबिन अपनी पत्नी, बच्चे और बुजुर्ग मां ओमवती के साथ घर पर सो रहा था। गोलियां चलने की आवाज सुनकर परिवार के साथ आस पड़ोस के लोग भी दहशत में आ गए और काफी देर तक घर से बाहर ही नहीं निकले। जब बदमाश चले गए तो राॅबिन और उसके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद सीएफएसएल की टीम भी बुलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। राॅबिन ने पुलिस को नाइट फूड स्ट्रीट वाली घटना से लेकर सुबह गोलियां चलने तक की पूरी वारदात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें