फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: 81 लाख खुर्दबुर्द करने वाले तीन पुलिसकर्मी ऊना में गिरफ्तार, एनसीबी इंस्पेक्टर की तलाश जारी

Wed, 27 Jul 2022 08:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर

सार

एनसीबी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा व अन्य साथियों ने बीस जुलाई को लुधियाना निवासी कंवलजीत सिंह व गौतम निवासी राजस्थान पर एक किलो हेरोइन व पांच लाख रुपये की ड्रग्स मनी का झूठा मामला थाना कैंट में दर्ज किया था। आरोपियों ने उनके पास मौजूद 81 लाख रुपये खुर्दबुर्द कर दिए थे।
विज्ञापन
एनसीबी के तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी का झूठा मामला दर्ज कर 81 लाख रुपये खुर्दबुर्द कर भागे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एएसआई अंग्रेज सिंह, हवलदार जोगिंदर सिंह व एएसआई राजपाल को ऊना की सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा अभी फरार है। आरोपियों से पचास हजार रुपये बरामद होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


एनसीबी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा व अन्य साथियों ने बीस जुलाई को लुधियाना निवासी कंवलजीत सिंह व गौतम निवासी राजस्थान पर एक किलो हेरोइन व पांच लाख रुपये की ड्रग्स मनी का झूठा मामला थाना कैंट में दर्ज किया था। आरोपियों ने उनके पास मौजूद 81 लाख रुपये खुर्दबुर्द कर दिए थे। पुलिस जांच में मामला झूठा साबित होने पर उक्त आरोपी फिरोजपुर से फरार हो गए थे। संबंधित विभाग ने इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा, एएसआई अंग्रेज सिंह व हवलदार जोगिंदर सिंह को नौकरी से निकाल दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, थाना कैंट फिरोजपुर में परमिंदर सिंह बाजवा, अंग्रेज सिंह व हवलदार समेत आठ मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज है। बुधवार को ऊना की सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों के शामिल होने की भी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार गुरुहरसहाय के डीएसपी यादविंदर सिंह की अगुवाई में पंजाब पुलिस की टीम ऊना पहुंच चुकी है। पकड़े गए आरोपियों को फिरोजपुर लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें