फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur Lok Sabha Result 2024: कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया जीते, 27 साल का अकाली दल का कब्जा तोड़ा

Tue, 04 Jun 2024 06:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फिरोजपुर में भाजपा, प्रत्याशी गुरमीत सिंह, कांग्रेसी उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया, अकाली दल नरदेव सिंह मान व आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ के बीच चौतरफा मुकाबला था। शेर सिंह घुबाया को 2,66,626 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
शेर सिंह घुबाया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर लोकसभा हलके से कांग्रेसी प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने 3242 की बढ़त से जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर आप के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


फिरोजपुर में इस बार कांग्रेस को अकाली-भाजपा गठबंधन न होने का फायदा हुआ है। यहां पर पिछले 27 साल से अकाली दल का कब्जा था जिस पर कांग्रेस ने सेंध लगाई है।

फिरोजपुर में भाजपा, प्रत्याशी गुरमीत सिंह, कांग्रेसी उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया, अकाली दल नरदेव सिंह मान व आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ के बीच चौतरफा मुकाबला था। शेर सिंह घुबाया को 2,66,626 वोट मिले हैं। जबकि आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ को 2,63,3840 मत मिले, भाजपा उम्मीदवार गुरमीत सिंह को 2,55,097 मत व अकाली दल के प्रत्याशी नरदेव सिंह मान को 2,53,645 मत मिले हैं। फिरोजपुर में चारों प्रत्याशियों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। जैसे जैसे मतों के रूझान आ रहे थे प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें बढ़ रही थी। भाजपा प्रत्याशी शुरुआती मतों के रूझान में पीछे रहने के चलते मतगणना सेंटर से उठकर घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें