फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर फायरिंग

Mon, 27 Oct 2014 10:46 PM IST
बटाला ।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय जालंधर रोड पर बाइक सवार हमलावरों ने सोमवार देर शाम एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर फायरिंग की। प्रिसिंपल अपनी कार में सवार था। गोली उसकी टांग में गली। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। उधर, घायल प्रिंसिपल को सिविल अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



बैंक कालोनी बटाला निवासी पंकज चौपड़ा कस्बा मेहता के नजदीक अपना एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल है। बताया जाता है कि सोमवार को देर शाम को अपनी अल्टो कार में सवार होकर वह घर लौट रहा था। जब वह कस्बा अचल साहिब के करीब पहुंचा तो बाइक सवार तीन हमलावरों ने उस पर फायरिंग की।


गोली पंकज की टांग में जा लगी। बावजूद इसके पंकज ने हौंसला न हारते हुए गाड़ी को भगाना शुरू कर दिया। कार को तेज भगाकर उसने हमलावरों से बचने की पूरी कोशिश की। बाद में उसको सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया गया। उधर, सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस बाइक सवारों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें