फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आधी रात चली गोलियां: GMCH-32 के टैक्सी स्टैंड के पास दो युवकों पर फायरिंग, कार में आए थे हमलावर

Wed, 02 Oct 2024 12:20 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में देर रात दनादन फायरिंग की वारदात हुई है। शहर के सेक्टर-32 में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना में दो युवक घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) के टैक्सी स्टैंड के पास मंगलवार देर रात तोबड़तोड़ फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। देर रात करीब 10.30 बजे दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में झड़प के बाद दनादन गोलियां चली। इस वारदात में दो युवक जख्मी हुए हैं। घायलों की पहचान सेक्टर-41 निवासी हन्नी भारद्वाज और मोहाली के नयागांव निवासी राजेश उर्फ रॉक के तौर पर हुई है। एक के हाथ पर तो दूसरे की गर्दन के पास गोली लगने की सूचना है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात 11.30 बजे तक पुलिस ने मौके से तीन खोल बरामद किए हैं। आधी रात तक पुलिस की तरफ से जांच अभियान लगातार जारी रहा। अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-41 निवासी हन्नी भारद्वाज और मोहाली के नयागांव निवासी राजेश उर्फ रॉक मंगलवार रात करीब 10.15 बजे टैक्सी स्टैंड पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां एक गाड़ी में दो-तीन युवक आए। उनकी हन्नी और राजेश के साथ किसी बात पर बहस हो गई। देखते ही देखते युवकों ने पिस्टल निकाली और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। इस घटना में हन्नी और राजेश दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद आसपास दहशत का माहौल
फायरिंग की वारदात के बाद टैक्सी स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हमलावरों के भागने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो टैक्सी और एंबुलेंस चालक मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। लोगों ने बताया कि अचानक हुई इस वारदात के बारे में जब तक वे कुछ समझ आते तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे।

पहले से ही था विवाद
जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पहले से ही कोई विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। इसलिए हमला करने वाले युवकों ने पहले हन्नी और राजेश के साथ बातचीत की थी। बात में बहस होने के बाद उन्होंने दोनों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें