राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बुत पर फायरिंग
देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बुत पर फायरिंग की गई, लेकिन यह पता नहीं चला कि किसने की और क्यों की? घटना पंजाब के अमृतसर में हुई थी।
भले ही दुनिया जानती है कि बापू की हत्या नत्थूराम गोडसे ने की थी, लेकिन अमृतसर के कंपनी बाग में लगे राष्ट्रपिता के बुत पर फायरिंग करने की गुस्ताखी किसने की, इसका खुलासा आज तक नहीं हो सका। जबकि मामले की शिकायत के आधार पर इसकी जांच के आदेश प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए थे।
यह आदेश पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी को दिए गए। मामले में जांच तो नहीं हुई, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय को नगर निगम ने गोलमोल जवाब जरूर भेज दिया। जवाब में बस इतना कहा गया कि गांधी जी के बुत की देखभाल उचित तरीके से हो रही है।