फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: गैंगस्टर ने साथियों समेत युवक पर बरसाईं गोलियां, थाने के पास फायरिंग से दहशत

Mon, 09 Dec 2019 09:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दरेसी के मेन बाजार में रविवार दोपहर गैंगस्टर शिवा भट्टी ने अपने तीन साथियों के साथ मोहित ठाकुर उर्फ गोरा (24) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिस जगह गोलियां चलाई गई, वहां से थाना डिवीजन चार कुछ ही दूरी पर है। गैंगस्टर ने पांच गोलियां चलाई जिनमें से दो गोलियां गोरा की टांग पर लगी। 

विज्ञापन


वारदात के बाद मोटरसाइकिल और एक्टिवा पर आए चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने गैंगस्टर शिवा भट्टी और उसके तीन साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार दरेसी थाना डिवीजन चार के पास अहाता चलाने वाले गोरा की कुछ समय पहले गैंगस्टर शिवा भट्टी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों में मामले दर्ज हुए थे। कुछ समय बाद दोनों में समझौता भी हो गया था, लेकिन रंजिश कम नहीं हुई थी। रविवार दोपहर को गोरा अपने अहाते के पास खड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक्टिवा और एक बाइक पर शिवा और उसके तीन साथी वहां आए। पुरानी रंजिश को लेकर भट्टी की गोरा के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान शिवा ने अपने पास रखी पिस्तौल निकालकर गोरा पर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी। शिवा ने करीब पांच से छह फायर किए जिसमें से दो गोलियां गोरा की टांग पर लगी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

गोलियां चलते ही लोगों में मची अफरातफरी
कहासुनी के बाद एक दम से चली गोलियों से बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। मौका देखकर आरोपी भी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके आने से पहले ही घायल को सीएमसी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान वहां से चार खोल बरामद किए। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जुटा रही है। 
दोनों पक्षों में काफी समय पहले मारपीट हुई थी और बाद में समझौता हो गया था। रविवार को फिर पुरानी रंजिश के चलते गैंगस्टर शिवा ने गोलियां चलाई है। शिवा पर पहले भी महानगर के कई थानों में मारपीट के अलावा कई आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  गुरप्रीत सिंह सिकंद, एडीसीपी वन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें