फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डड्डूमाजरा में फायरिंग: पत्थर लगने से महिला घायल, एक नाबालिग गिरफ्तार; सीसीटीवी में दिखे आरोपी

Fri, 13 Jun 2025 01:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

घटना रात करीब 12 बजे डड्डूमाजरा की चार मंजिला कालोनी की है। रात को अचानक आरोपी आए और पीपल के पेड़ के नीचे बैठे युवकों पर पथराव किया। जब एक महिला उन्हें रोकने के लिए वहां पहुंची तो उसके सिर पर पत्थर लगा। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डड्डूमाजरा में मंगलवार रात को कुछ युवकों ने स्थानीय युवकों और उनके परिजनों पर पत्थरबाजी की और गोलियां चला दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि किसी को गोली लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि पत्थर लगने से एक महिला घायल हो गई। मलोया थाना पुलिस ने सुभाष, अंकित, निक्की, साहिल, हसीन, बत्ती और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक किशोर को गिरफ्तार किया है जिसे जुवेनाइल अदालत में पेश कर बालसुधार गृह भेज दिया।

घटना रात करीब 12 बजे डड्डूमाजरा की चार मंजिला कालोनी की है। रात को अचानक आरोपी आए और पीपल के पेड़ के नीचे बैठे युवकों पर पथराव किया। जब एक महिला उन्हें रोकने के लिए वहां पहुंची तो उसके सिर पर पत्थर लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

कोंडा को मारने आए थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी जीरकपुर, बलटाना और रायपुर खुर्द के रहने वाले हैं। आरोपियों की कोंडा के साथ झगड़ा था। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। आरोपी कोंडा को पीटने के लिए डड्डूमाजरा कॉलोनी में आए थे। पुलिस के अनुसार सुभाष और बत्ती दोनों मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें