फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ दमकल विभाग में फायरमैन घोटाला, 36 माह से मामले को दबाए बैठे हैं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गिरफ्तारियों के बाद रुकी जांच, 60 से अधिक फायरमैन हुए थे भर्ती, जांच से बच रही पुलिस
विज्ञापन

पुलिस के पत्र के बावजूद नगर निगम ने विभागीय जांच नहीं की शुरू
संदीप खत्री
चंडीगढ़। दमकल विभाग में फायरमैन घोटाले की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। पुलिस बार-बार बयान बदल रही है और जांच से बचने का प्रयास कर रही है। पहले पुलिस ने बताया था कि उन्होंने फायरमैन का रिकॉर्ड सीएफएसएल जांच के लिए भेज दिया है, लेकिन अब बारी-बारी सभी का रिकॉर्ड जांच के लिए भेजे जाएंगे। चंडीगढ़ फायर विभाग में हुए घोटाले की जानकारी नगर निगम को पहले से थी। अधिकारी शिकायत के बाद भी करीब 36 माह से ज्यादा समय से मामले को दबाए बैठे हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्होंने लगभग 60 लोगों से 10-10 लाख लेकर फर्जी तरीके से फायरमैन भर्ती करवाए हैं। इसके बावजूद पुलिस की जांच तीन फायरमैन की गिरफ्तारी के बाद रुक गई है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी भी चुप्पी साधकर बैठे हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।




नगर निगम के कर्मचारी भी भर्ती में शामिल

गांव मलोया निवासी प्यारे लाल अहूजा ने 19 जनवरी 2022 को चंडीगढ़ के तत्कालीन प्रशासक, एडवाइजर-कम-चीफ विजिलेंस ऑफिसर और नगर निगम की तत्कालीन आयुक्त आनिंदिता मित्रा को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने लिखा था कि नगर निगम में क्लर्क, सब इंस्पेक्टर (इन्फोर्समेंट), फायरमैन, ड्राइवर और अन्य पोस्ट के लिए हुई परीक्षा में धांधली हुई है। एक नौकरी के लिए 8 लाख से 15 लाख रुपये लिए गए। इसमें नगर निगम के ही कुछ कर्मचारी शामिल हैं। इसके बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



नगर निगम बन रहा अंजान
प्यारे लाल अहूजा ने शिकायत में उन कर्मचारियों के नाम और पद भी लिखे थे और बताया था कि वह कहां तैनात हैं। उन्होंने पत्र में लिखा था कि हाल ही में क्राइम ब्रांच ने परीक्षा पास कराने वाले एक गिरोह को पकड़ा था, उसके मुख्य आरोपी ने माना कि उसने निगम की तरफ से कराई गई भर्तियों में 8 लोगों को परीक्षा पास कराई है। उन्होंने एक उम्मीदवार का नाम भी बताया लेकिन तीन साल बाद भी जांच की कोई जानकारी नहीं है।
लिखित परीक्षा के दौरान चार आरोपी पकड़े थे

साल 2023 में 44 पदों के लिए एएसआई की भर्ती हुई थी। पुलिस ने लिखित परीक्षा के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें सोनीपत निवासी सतीश को असली उम्मीदवार की जगह परीक्षा देते गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसने सोमवीर के साथ मिलकर दमकल विभाग में 10-10 लाख लेकर फर्जी तरीके से फायरमैन भर्ती करवाए हैं। पुलिस ने दीपक, बृजेंद्र और नवीन की जांच की तो खुलासा हुआ कि उनकी जगह कोई और परीक्षा देकर गया है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों फायरमैन के तौर पर डेढ़ साल से नौकरी कर रहे थे, लेकिन इनकी जगह परीक्षा देने वाले फरार हैं। अन्य उम्मीदवारों का रिकॉर्ड जांच के लिए सीएफएसएल में जांच के लिए भेजा है। इसमें आरोपी अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट, जॉइनिंग लेटर, ओएमआर शीट व अन्य दस्तावेज शामिल हैं। पता लगाया जा रहा है कि परीक्षा इन्होंने दी थी या किसी अन्य ने।
विज्ञापन



वजर्न
सीएफएसल जांच के लिए कई फायरमैन का रिकॉर्ड भेजा गया है। बारी बारी सभी का रिकॉर्ड भेजा जाएगा। कुछ दिन बाद सीएफएसएल को रिमांडर भेजा जाएगा। नगर निगम को हमारी तरफ से जांच के लिए कई पत्र लिखे जा चुके हैं।
-जेपी सिंह, सेक्टर 36 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें