फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान ए पंजाब ट्रेन के एससी कोच में आग

Wed, 02 Jul 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना के पास दिल्ली से अमृतसर जाने वाली 12498 शान ए पंजाब ट्रेन के एसी कोच डिब्बे के नीचे आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन का स्टाफ वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


स्टेशन स्टाफ ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गाड़ी के डिब्बे में आग की खबर मिलते ही सभी यात्री बाहर आ गए। इस दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद गाड़ी को अमृतसर को रवाना किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ समय तक ट्रेन रूकी रही लुधियाना स्टेशन पर

स्टेशन अध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि मंगलवार सुबह शान ए पंजाब प्लेट फार्म नंबर दो पर आ रही थी। स्टेशन पहुंचने पर रोलिंग स्टाफ उसे चेक कर रहा था। इस दौरान एसी कोच के नीचे उन्हें मामूली आग की चिंगारी नजर आई।

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन प्रशासन को दी। उसी समय तुरंत मुलाजिम वहां पहुंच गए। उन्होंने आग पर कुछ ही समय पर काबू पा लिया। ट्रेन के डिब्बे में आग की जानकारी मिलते ही ट्रेन में सवार सभी यात्री बाहर निकल गए।

स्टेशन पर यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने भीड़ को काबू में किया। स्टेशन आरके शर्मा ने कहा कि शान ए पंजाब गाड़ी को कुछ समय के लिए लुधियाना स्टेशन पर रुकना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें