फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के अस्पतालों में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम हैं। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य सचिव द्वारा गठित विशेष कमेटी की रिपोर्ट से हो रही है, जिसमें कमेटी के सदस्यों ने शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों का दौरा कर वहां के इंतजाम जांची है। उनकी रिपोर्ट में आग से बचाव के सभी बिंदुओं को चेक किया गया है। इतना ही नहीं जांच के साथ ही कमेटी ने उन अस्पतालों के पैरामेडिकल स्टाफ को आग से बचाव व ऑक्सीजन सिलिंडर और प्लांट की सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दी है। कमेटी में शामिल स्वास्थ्य विभाग के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी अस्पतालों में मानकों का बेहतर क्रियान्वयन पाया गया। डॉ. मंजीत ने बताया कि अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा युक्तियां और उपाय, ऑक्सीजन रिसाव की जांच, आग लगने की स्थिति में बचाव की रणनीतिक, आईईसी सामग्री/पोस्टर का प्रदर्शन, पीएसए संयंत्र में अग्नि सुरक्षा, एलएमओ टैंक और ऑक्सीजन मैनिफोल्ड, सभी रोगी देखभाल क्षेत्रों और चिकित्सा गैस पाइपलाइन प्रणाली में सुरक्षित ऑक्सीजन सिलिंडर हैंडलिंग और ऑक्सीजन आउटलेट की जांच के साथ ही सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पोस्टर (फोटो संलग्न) के बारे में जानकारी दी गई। कमेटी ने जांच में पाया कि निजी अस्पतालों में आग से सुरक्षा के लिए कोड रेड टीम बनाई जाती है और सरकारी अस्पतालों में निश्चित फायर सेफ्टी टीम बनाई जाती है। सभी अस्पतालों में पहले से ही कार्रवाई के प्रोटोकॉल चल रहे हैं।
विज्ञापन


इन अस्पतालों में जांची व्यवस्था
जीएमसीएच-32
जीएमएसएच-16
लैंडमार्क अस्पताल, सेक्टर-33
हीलिंग अस्पताल, सेक्टर-34
मुकुट अस्पताल, सेक्टर 34
अपोलो अस्पताल, सेक्टर- 8
ईडन हॉस्पिटल, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1
कारे पार्टनर्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, सेक्टर-19

इनसेट-
इन प्रणालियों की जांची स्थिति
-स्वचालित जांच और फायर अलार्म सिस्टम

- स्मोक डिटेक्टर
- स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम
-अग्निशामक सिलेंडर और मॉड्यूलर अग्निशामक यंत्र
- फायर हाइड्रेंट
- भूमिगत और ओवरहेड पानी के टैंक
- ट्रांसफॉर्मर में CO2 फ्लडिंग सिस्टम
- धूम्रपान न करने, आग बुझाने का यंत्र, आग निकासी मानचित्र आदि जैसे सभी उपयुक्त संकेत

कोट...
गर्मी में आग लगने की घटना होने पर बचाव व राहत कार्य संबंधी गतिविधि तेज होती है। इस बार एहतियात के तौर पर अस्पतालों में पहले से पुख्ता इंतजाम के लिए जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि चंडीगढ़ के अस्पताल में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम हैं।
विज्ञापन

-यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें