फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फायर एनओसी लेना हुआ महंगा, अब चुकाने होंगे छह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के लोगों को दमकल विभाग से फायर सेफ्टी सार्टिफिकेट लेने के लिए अब ज्यादा दाम चुकाने होंगे। जिन लोगों ने फायर एनओसी सार्टिफिकेट नहीं लिया उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करके एनओसी लेनी पड़ेगी। अग्निशमन विभाग ने फायर एनओसी के रेट बढ़ा दिए हैं। पहले फायर एनओसी लेने का न्यूनतम चार्ज पांच हजार रुपये था जो अब बढ़कर छह हजार रुपये हो गया है। एनओसी लेने के बाद इसकी वैधता तीन साल के लिए होगी। अग्निशमन विभाग ने निजी और सरकारी भवनों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की है। विभाग 12 रुपये वर्ग फुट के हिसाब से एनओसी चार्ज करेगा, जिसकी न्यूनतम फीस छह हजार रुपये निर्धारित की गई है। विभाग ने इससे पहले नवंबर 2018 में एनओसी के रेट बढ़ाए गए थे। रेवेन्यू बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा एनओसी की फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

अप्रैल में एनओसी न लेेने वाले 1500 के करीब भवन मालिकों को नोटिस
आग से बचने के लिए व्यावसायिक परिसर और भवनों को सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी लेनी होती है। अग्निशमन विभाग ने बीते महीने एनओसी न लेेने वाले 1500 के करीब भवन मालिकों को नोटिस जारी किए थे। फायर एनओसी सार्टिफिकेट न लेने वालों के खिलाफ दमकल विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

एनओसी के रेट बढ़ने से रेवेन्यू बढ़ेगा। इससे विभाग को फायदा होगा। -जीएस सोढी, चीफ फायर ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें