रोहतक के सांपला में टायर फैकट्री में आग
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में रोहतक जिले के सांपला में टायर फैकट्री में भयानक आग लग गई। इसमें 5 लोग झुलस गए। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनमें से तीन को नाजुक हालत के चलते दिल्ली रेफर किया गया और दो को रोहतक पीजीआई। फिलहाल सभी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। सीपीएम के नेता आज पीजीआई में घायलों से मिलने के लिए पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, सांपला में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब टायर फैकट्री में जबरदस्त आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैकट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में फैकट्री में काम कर रहे 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, आग लगने फैकट्री बुरी तरह खाक हो गई।