फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: 1850 एकड़ की वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में लगी आग, 150 एकड़ जला, कारणों का पता लगाने चंडीगढ़ से आई टीम

Wed, 19 Jun 2024 06:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

भोआ के कथलौर क्षेत्र में बनी वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई है। इस सेंक्चुरी में दूर दराज से पर्यटक आते हैं। सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च करके इस वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी का निर्माण किया था। 
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के हलका भोआ गांव कथलौर में 1850 एकड़ में बनी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में लगी आग पर दूसरे दिन भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। बुधवार को भी सेंक्चुरी में कई पेड़ और घास जलती रही। 

विज्ञापन


कई जंगली जीव भी आग में जल गए हैं, जबकि सेंक्चुरी के डीएफओ का कहना है कि किसी भी जीव को इस आग से कोई नुकसान नहीं हुआ। आग के कारणों का पता लगाने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ से एक विभागीय टीम भी आई। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन भी जांच के लिए पहुंचा।

150 एकड़ में आग ने मचाया तांडव, 10 फायर टेंडर लगे आग बुझाने में 
मंगलवार को वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में लगी आग ने करीब 150 एकड़ रकबे में तांडव मचाया है। आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स स्टेशन, पठानकोट, बटाला से 10 फायर टेंडर मंगवाए गए जो रात 11 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे लेकिन, आग नहीं बुझ पाई।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से हल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा होने के कारण जंगल में लगी आग लगातार फैलती गई। लोगों की माने तो जिस तरह से दूसरे दिन भी आग बुझ नहीं पाई है। अगले 10 दिनों तक ऐसे ही थोड़ी-थोड़ी आग जलती रहेगी क्योंकि गर्मी के कारण सब कुछ सूख चुका है। सूखे पेड़ों और पत्तों को आग बहुत तेजी से पकड़ रही है।  

जांच के लिए तीन मेंबरी कमेटी बनाई
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने एक वीडियो के जरिए कहा है कि वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में लगी आग की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो आग लगने के कारणों की एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार करके देंगे। डीसी पठानकोट को भी जांच अधिकारी लगाया है। कहा कि इस आग लगने में कोई आरोपी पाया जाता है तो उस पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

 
सूअर और उल्लू के शव मिले
वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी में आग लगने के अगले दिन घटना स्थल पर सूअर और पक्षी उल्लू के शव मिले है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें