फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FLASH: पंजाब एंड सिंध बैंक में आग से पूरा रिकॉर्ड राख

Tue, 24 Jun 2014 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योति चौक के पास स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग से बैंक का पूरा रिकार्ड जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


आग बैंक के स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाई इससे कैश का नुकसान नहीं हुआ है। बैंक मैनेजर का कहना है कि आग शॉट सर्र्किट के कारण लगी होगी।

मंगलवार सुबह बैंक के ऊपर रहने वाले दर्जी ने बैंक से धुआं निकलता देखे इसकी जानकारी तुरंत बैंक के चौकीदार को दी। चौकीदार ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर राज मोहिंदर सिंह ने बताया कि हादसे में बैंक के सभी कंप्यूटर जलकर राख हो गए हैं लेकिन बैंक में रखा गया रिकार्ड सुरक्षित है।

बैंक का करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे जोनल मैनेजर बीएस ढींगरा ने बताया कि लोगों की तरफ से जमा किए गए जरूरी कागजात सुरक्षित हैं।

इस आग में महज कंप्यूटर के साथ ही कुछ सामान जला है। लोगों की सहूलियत के लिए जब तक बैंक पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता यहां का सारा काम दूसरी ब्रांच में होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें