फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः आग लगने से 5 मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर दबे, तीन शव मिले

Mon, 20 Nov 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
फैकट्री में भयानक आग
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में प्लास्टिक थैले बनाने वाली फैकट्री में आग लगने से पांच मंजिला इमारत ढह गई और मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। 12 से 14 लोगों के दबे होने की खबर है। वहीं बचाव अभियान के दौरान तीन मजूदर के शव मिल गए हैं। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर में सूफिया चौक क्षेत्र में अमरसन गौला नाम से प्‍लास्‍ट‍िक की थैली बनाने की फैक्‍टरी है। सोमवार सुबह फैक्‍टरी की पहली मंजिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को चपेट में लिया।

वहीं आग देखते ही फैकट्री में अफरातफरी मच गई। वहां काम कर रहे लोग जान बचाने को भागने लगे। पूरी इमारत धुंए के गुबार से भर गई और देखते ही देखते ढह गई। इस तरह जान बचाने को भाग रहे लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन


आनन फानन में लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। पुलिस भी पहुंच गई है, वहीं आग बुझाने का काम जारी है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें